109
मनासा ।गणेश उत्सव के 10 दिवसीय पर्व का समापन देवरी खवासा में बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ हुआ। विभिन्न स्थानों पर विराजित गणपति बप्पा को श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, आरती और महाप्रसादी के बाद नम आंखों से विदाई दी।10 दिनों तक गांव में लगातार गणपति बप्पा की भक्ति की धूम रही। महिलाओं और युवाओं ने डीजे व ढोल की धुन पर डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया, वहीं छोटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए। प्रतिदिन गणेशजी की आरती के साथ भक्ति गीतों पर महिलाओं ने नृत्य और डांडिया किया।प्रजापति मोहल्ले में भी युवा मित्र मंडल द्वारा गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विदाई दी गई। वहीं सत्संग भवन एवं अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विराजित भगवान गणेश को महाप्रसादी अर्पित कर शुभ मुहूर्त में विदाई दी गई।इसी प्रकार देवनारायण चौक पर सोनी आटा चक्की के सामने पहली बार स्थापित किए गए गणपति जी को भी ढोल-डीजे के साथ भक्तिमय माहौल में विदाई दी गई। इस दौरान महिलाओं और युवा मित्र मंडल ने डांडिया खेला तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया।गांव के कई प्रमुख चौराहों पर गणपति प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। वहीं कई धर्मप्रेमी परिवारों ने अपने घरों में भी गणपति जी को विराजित कर भोग लगाया और भक्ति गीतों के साथ उत्सव मनाया।पूरे 10 दिनों तक गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से देवरी खवासा का माहौल भक्तिमय बना रहा। विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं और सभी ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना की।
220
मनासा। शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। नगर परिषद द्वारा नगर के तालाब पर गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।सुबह से ही श्रद्धालुओं के गणपति प्रतिमा लेकर तालाब पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के कर्मचारी एवं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहे।विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष लगाए। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को विदाई दी।
856
मनासा। ग्राम पंचायत खजूरी की नई आबादी में मुख्य सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक बाइक सवार कैलाश चंद्र गेहलोत (निवासी आंतरी माताजी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी बाबूलाल पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाबूलाल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी डीजे चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देवरी खवासा में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर घेराबंदी की और डीजे गाड़ी को रुकवा लिया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक और उसके साथी को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने डीजे गाड़ी को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और चालक व उसके साथी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक कैलाश चंद्र गेहलोत के शव को शासकीय अस्पताल मनासा के शव गृह में रखा गया है, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
356
मनासा। आगामी अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर गुरुवार को शाम 6:00 बजे पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ गणेश उत्सव समितियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने सहभागिता की।बैठक में नवनियुक्त अनुविभागीय अधिकारी मयूरी जोक, डीएसपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डूडवे , मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार एवं थाना प्रभारी निलेश सोलंकी की उपस्थिति में गणेश विसर्जन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का मुख्य विषय गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का मार्ग, विसर्जन स्थल तथा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समितियों से चर्चा कर जुलूस के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए।इस अवसर पर आदर्श हिंदू सेवा समिति, अंजुमन इस्लाम कमेटी, विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित नागरिकों एवं समितियों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे,अधिकारियों ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।प्रशासन ने सभी गणेश उत्सव समितियों एवं नगरवासियों से पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
387
मनासा। नवरात्रि के पावन पर्व पर होने वाले व्यावसायिक गरबा आयोजनों की अनुमति पूर्णतः प्रतिबंधित एवं निरस्त किए जाने की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज, जिला नीमच एवं नगर मनासा की ओर से पुलिस थाना मनासा में ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया कि नवरात्रि केवल उत्सव नहीं, बल्कि मां शक्ति की आराधना, आस्था, संस्कार एवं सनातन संस्कृति की पहचान है। बड़े व्यावसायिक आयोजनों में धार्मिक स्वरूप के स्थान पर दिखावा, व्यवसाय और मनोरंजन को प्राथमिकता दिए जाने पर चिंता व्यक्त की गई।ज्ञापन के माध्यम से गरबा आयोजनों में पहचान छिपाकर प्रवेश, नशाखोरी, अश्लीलता, अनैतिक आचरण एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही गरबा पंडालों के आसपास 9 दिनों तक अंडे एवं मांस की दुकानें बंद रखने तथा आयोजनों को व्यावसायिक रूप से अनुमति नहीं देने की मांग रखी गई।ज्ञापन में कहा गया कि यह अभियान किसी व्यक्ति या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति एवं धार्मिक मर्यादा की रक्षा के लिए उठाई गई आवाज है। ये रहे उपस्थितइस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक शशिकांत शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद शर्मा, ज्ञानेश पाटीदार एवं खंड व नगर कार्यकारिणी सदस्य विशाल सोनी, कार्तिक कुशवाह, पुखराज कुशवाह, अतुल पाराशर, विनोद धनगर और उमेश खिचावत उपस्थित थे।
374
गेहूं आवक 1695 भाव ₹2100–2930
मक्का आवक 65 भाव ₹1880–2190
उड़द आवक 1270 भाव ₹2300–8481
चना आवक 480 भाव ₹5000–7101
मूंग आवक 8 भाव ₹4001–7900
सोयाबीन आवक 2335 भाव ₹3110–5781
रायड़ा आवक 3 भाव ₹7540–7540
मेथी आवक 45 भाव ₹4200–7000
अजवाइन आवक 24 भाव ₹5501–9199
धनिया आवक 25 भाव ₹11501–14000
इसबगोल आवक 10 भाव ₹6500–11700
लहसुन आवक 2150 भाव ₹2100–21000
चिया आवक 23 भाव ₹6500–13701
तिल्ली आवक 2 भाव ₹9500–10300
374
नीमच।कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित स्थलों ग्राम चल्दू नदी, बोरखेड़ी नदी एवं संजीवनी घाट जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर एवं एसपी ने विसर्जन स्थलों पर क्रेन, नाव , गोताखोर, एसडीआरएफ टीम, चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस सहित की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की टीम को विसर्जन के दौरान सतर्क एवं अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक संसाधन एवं बचाव दल मौके पर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल,एसडीएम श्री पराग जैन,सीएसपी श्रीमती किरण चौहान,तहसीलदार श्री संतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल, स्थानीय सरपंच एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
487
मनासा।। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक को आगामी अन्य आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी, मनासा के पद पर कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।सुश्री किरण सिंह अंजना के कार्यमुक्त होने के बाद श्रीमती मयूरी जौक,डिप्टी कलेक्टर,जिला नीमच को आगामी अन्य आदेश तक एसडीएम एवं दण्डाधिकारी, मनासा का दायित्व सौंपा गया है।
430
नीमच। शहर में अवैध निर्माण और बिना अनुमति के संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगरपालिका ने अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है। पूर्व में विवादों में रहे जोरबा इंफोटेक के मामले में आज एक बड़ा अपडेट सामने आया है। स्थानीय प्रशासन और नगरपालिका के अमले ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आज जोरबा इंफोटेक की तीनो दुकानों को सील कर दिया है। यह सख्त कदम अरुण यादव द्वारा की गई एक पुख्ता शिकायत और उसके बाद हुए मौका निरीक्षण के आधार पर उठाया गया है। जांच टीम को मौके पर एक अवैध बेसमेंट के निर्माण के साथ-साथ कई अन्य तकनीकी और ढांचागत खामियां मिलीं, जिसके बाद प्रशासन ने बिना कोई मोहलत दिए तीनों दुकानों पर ताला जड़ दिया।
*शिकायत से शुरू हुई जांच*
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब जोरबा इंफोटेक के भवन निर्माण और वहां चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर नगरपालिका से शिकायत की गई। शिकायत में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया था कि जोरबा इंफोटेक के संचालकों द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत जाकर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कार्य किया गया है। शिकायत में विशेष रूप से इस बात का जिक्र था कि वहां नियमों को ताक पर रखकर बेसमेंट बनाया गया है और उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। पूर्व में भी जोरबा इंफोटेक की कार्यप्रणाली को लेकर कुछ शिकायतें सामने आई थीं।
*मौका निरीक्षण और अवैध बेसमेंट का खुलासा*
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, नगरपालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते, नगर नियोजक और भवन शाखा के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। आज दोपहर यह टीम अचानक जोरबा इंफोटेक परिसर में निरीक्षण करने जा पहुंची।
अधिकारियों ने जब स्वीकृत नक्शे से मौके पर मौजूद निर्माण का मिलान किया, तो वे हैरान रह गए। जांच में सबसे बड़ी अनियमितता बेसमेंट के रूप में सामने आई। नगरपालिका के रिकॉर्ड के अनुसार, इस व्यावसायिक इमारत में किसी भी प्रकार के बेसमेंट के निर्माण की अनुमति विभाग द्वारा जारी नहीं की गई थी। इसके बावजूद, वहां न केवल एक विशाल बेसमेंट बना हुआ पाया गया, बल्कि वहां से व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही थीं। आगजनी या किसी आपात स्थिति के लिहाज से यह बेसमेंट बेहद खतरनाक साबित हो सकता था क्योंकि वहां वेंटिलेशन और आपातकालीन निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं था।
*तीनों दुकानों पर जड़ा गया ताला*
इन तमाम खामियों को अपनी आंखों से देखने और शिकायत को शत-प्रतिशत सही पाने के बाद, अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जोरबा इंफोटेक के संचालकों को मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पेश करने का मौका नहीं मिला। नगरपालिका के अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पंचनामा तैयार किया और जोरबा इंफोटेक की तीनों दुकानों के शटर गिराकर नगरपालिका की सील चस्पा कर दी गई है। साथ ही दुकानों के बाहर एक नोटिस भी चिपका दिया गया है, जिसमें सख्त हिदायत दी गई है कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के इस सरकारी सील को खोलने या तोड़ने का प्रयास करना एक गंभीर कानूनी अपराध माना जाएगा।
गौरतलब है कि जोरबा इंफोटेक का नाम पूर्व में भी कुछ समाचारों और विवादों में आ चुका है। पहले भी संचालन से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर यह संस्थान चर्चा में रहा है। लेकिन इस बार मामला सीधे तौर पर नगर पालिका के कड़े नियमों के उल्लंघन से जुड़ा था, जिस पर प्रशासन ने किसी तरह की नरमी नहीं बरती।
फिलहाल, जोरबा इंफोटेक के संचालकों को नगरपालिका कार्यालय में अपने सभी मूल दस्तावेज और स्पष्टीकरण पेश करने का नोटिस जारी किया गया है। जब तक प्रशासन इस मामले की पूरी कानूनी जांच नहीं कर लेता, तब तक ये तीनों दुकानें पूरी तरह से सील ही रहेंगी। यदि संचालक उचित जवाब नहीं दे पाते हैं, तो भविष्य में अवैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
469
मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए प्रगति और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। कृषकों को कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी और खेती से जुड़े कामों में अच्छी गति आएगी। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज उसे आगे बढ़ाने का उत्साह मिलेगा। प्रतियोगी क्षेत्र में मेहनत करने वालों के लिए आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे, इसलिए अपनी तैयारी में कोई कमी न आने दें। जमीन-जायदाद से जुड़े काम पूरे होने पर मन को बड़ी खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज आपके लिए खुशियों भरी खबरों का दिन है। ऑफिस में प्रमोशन की सूचना मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। घर में भी प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी छोटी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें, वरना मन अनावश्यक उलझनों में फंस सकता है। काम में मन लगेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रहे लोन के पूरा होने की संभावना से आर्थिक चिंता कम हो सकती है। सिविल इंजीनियरों के लिए नए प्रोजेक्ट की शुरुआत का अवसर आएगा।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन और समझदारी से निभाएंगे। परिवार के लोग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजकीय क्षेत्र में काम करने वालों के लिए लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में चली आ रही अनबन समाप्त होने की संभावना है और आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन उत्साह के साथ बीतेगा।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभ और सम्मान लेकर आएगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को महत्व देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाने के संकेत हैं। इलेक्ट्रीशियन कारोबारियों को व्यापार में अच्छे लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके सज्जन व्यवहार की प्रशंसा होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से परेशान कर रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज आपके भीतर कुछ नया करने की इच्छा जागेगी और शुभ विचारों से मन उत्साहित रहेगा। एमटेक के विद्यार्थियों को किसी कठिन विषय में उलझन हो सकती है, ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मनपसंद वस्तु खरीदने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए आप पूरे मन से प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ बनी रहेगी, जिससे दिन सुखद महसूस होगा।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ेगा। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि छोटी बात भी बड़ी उलझन का कारण बन सकती है। दोस्तों का सहयोग आपको कई परेशानियों से बचाएगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी और उनके अनुभवों से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा करने से रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। परिवार से दूर रहकर नौकरी करने वालों को घरवालों से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज आपके जीवन में आर्थिक सुधार और पारिवारिक खुशियों का सुंदर मेल देखने को मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों की सैलरी में इंक्रीमेंट होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। अपने जरूरी सामान को साथ रखना न भूलें। महत्वपूर्ण फैसलों में परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। घर की आवश्यक चीजें खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं, जहां किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात दिन को और खास बना देगी।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में चल रहे उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी और बिक्री में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ छोटी-सी पार्टी या मिलन समारोह का आनंद ले सकते हैं। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएगा और आप पहले से अधिक प्रसन्न महसूस करेंगे। यदि वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज उस दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। प्रेमी से मनपसंद उपहार मिलने की खुशी भी आपका दिन बना देगी।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सम्मान, समृद्धि और नई सीख लेकर आएगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और अपनों के साथ आपका लगाव और गहरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। घर बनवा रहे लोगों के काम में तेजी आएगी और निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। नई चीजों को सीखने की इच्छा बढ़ेगी। वेब डिजाइनिंग सीख रहे लोगों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित होंगे। मनपसंद वाहन खरीदने की इच्छा प्रबल हो सकती है। बेटी के किसी पसंदीदा क्षेत्र में चयन की खुशखबरी मिलने के योग हैं। हालांकि जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ सकता है, इसलिए हर कार्य को ध्यान से पूरा करें। आपकी जीवनशैली में अच्छे बदलाव आएंगे। मैकेनिकल इंजीनियर पुराने लक्ष्य को पूरा करके नए लक्ष्य की जिम्मेदारी हासिल कर सकते हैं। दिन आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कार्यभार में विस्तार होगा। बड़ों की बात ध्यान से सुनना और उनकी सलाह का सम्मान करना आपके लिए उपयोगी रहेगा। प्रेमी के साथ शाम को शॉपिंग पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे दिन मनोरंजन और खुशियों से भर जाएगा। व्यापार में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। ग्राहकों से मधुर व्यवहार बनाए रखने से आपके कामकाज में और सकारात्मकता आएगी।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे। सभी के प्रति स्नेह और समझदारी का व्यवहार रखें, इससे रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। आय के नए मार्ग सामने आ सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद बनेगी। विद्यार्थियों की लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी और वे किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हो सकते हैं। हार्डवेयर कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। जानकार लोगों से मुलाकात होने पर उपयोगी संपर्क बनेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक और आगे बढ़ने वाला रहेगा
508
मनासा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे एवं फुटकर व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाले ऋण से छोटे व्यवसायी अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार कर रहे हैं।मनासा तहसील निवासी कैलाश कछावा फूलों की माला बनाने का व्यवसाय करते हैं। व्यवसाय को बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने नगर पंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें ऋण राशि प्राप्त हुई।कैलाश कछावा ने बताया कि ऋण की राशि से उन्होंने फूलों की माला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी, जिससे व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने और आगे बढ़ाने में मदद मिली। व्यवसाय में वृद्धि होने से उनकी आय में भी इजाफा हुआ और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया।उन्होंने कहा कि योजना से मिले आर्थिक सहयोग ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और छोटे व्यवसाय को विस्तार देने का अवसर प्रदान किया। कैलाश कछावा ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया
501
नीमच।जिले के 119 शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 22 सितम्बर को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से उमंग दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ विभिन्न गतिविधियों, संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या मुदंडा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दा एवं शासकीय हाईस्कूल भाटखेड़ी पहुंचकर उमंग दिवस की गतिविधियों का अवलोकन किया।इसी क्रम में ए.डी.पी.सी. समग्र शिक्षा निखिल पाटीदार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकपुर मोरवन, सहायक संचालक एस.एम. मांगरिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिताखेड़ा, सहायक संचालक मनोज जैन ने सांदीपनि विद्यालय, नीमच तथा सहायक सांख्यिकी अधिकारी डॉ. अक्षय सिंह बावल ने सीआरपीएफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी उमंग, जिला नीमच राजेश मलिक ने भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद कर उमंग दिवस के उद्देश्यों तथा विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने, अपनी भावनाओं को समझने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।उमंग दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके भावनात्मक एवं सामाजिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
532
गेहूं आवक 1215 भाव ₹2476–2861
मक्का आवक 120 भाव ₹1800–2271
उड़द आवक 1050 भाव ₹3500–8600
चना आवक 510 भाव ₹4000–6681
मसूर आवक 8 भाव ₹4500–7800
सोयाबीन आवक 1650 भाव ₹4100–5846
रायड़ा आवक 1 भाव ₹7251–7251
मैथी आवक 150 भाव ₹5600–6799
अलसी आवक 24 भाव ₹8300–9101
धनिया आवक 45 भाव ₹9011–13352
इसबगुल आवक 8 भाव ₹9700–11500
लहसुन आवक 2030 भाव ₹2000–21200
प्याज आवक 8 भाव ₹900–2400
जी आवक 15 भाव ₹2730–2741
चिया आवक 9 भाव ₹9000–16101
तिल्ली आवक 4 भाव ₹8360–9700
कलौंजी आवक 2 भाव ₹13890–13890
किनोवा आवक 3 भाव ₹4300–4300
563
मनासा।मनासा क्षेत्र के गांधीसागर डेम के डूब क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। दिनांक 23 सितंबर 2026 की रात्रि में जिला खनिज अधिकारी जगनसिंह भिड़े, प्रभारी खनिज निरीक्षक सुनील जाधव एवं टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम खनाखेड़ी स्थित जीरो पॉइंट पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम खानखेड़ी के पास गांधीसागर डेम के बैकवाटर में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए चार नावें जब्त की गईं। नावों को रखने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें मौके पर ही पानी में डुबो दिया गया।इसी क्रम में ग्राम सेमली चन्द्रावत में जांच के दौरान खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए डम्पर क्रमांक RJ09GE9605 को भी जब्त किया गया। जब्त डम्पर को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है।
566
रामपुरा। तहसील मुख्यालय क्षेत्र में झालावाड़ रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेसला और बूज के बीच तेज गति से जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद वैन पलट गई।हादसे में वैन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
587
मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। कॉलेज से जुड़े किसी काम को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है, वहीं घर में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारियों में भी आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक प्रभाव मजबूत होगा और लोग आपकी मददगार प्रवृत्ति की सराहना करेंगे। शाम का समय बच्चों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा और जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का कार्यक्रम रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज आपके प्रयासों को सफलता का साथ मिलेगा। किसी को दिए हुए पैसे वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप उस धन का उपयोग व्यापार को आगे बढ़ाने में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत कुछ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन आपका समर्पण काम को समय पर पूरा कराने में मदद करेगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए बदलाव का समय है। मानसिक उलझनें कम होंगी और किसी उच्च अधिकारी का सहयोग आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज व्यापार में कम प्रयास के बावजूद अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की कमान सौंपी जा सकती है, जिसे आप अपनी मेहनत और समझदारी से सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। निजी जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जबकि मित्र किसी विषय में आपकी सलाह या सहायता मांग सकते हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा देने वालों को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन सुखद और उत्साहपूर्ण रहेगा।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और ऑफिस में कोई बड़ा लक्ष्य आपको दिया जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का तरीका बदलना फायदेमंद रहेगा और इससे बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी। रास्ते में किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा और आपका मानवीय व्यवहार दिल को संतोष देगा। कामकाज से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को गोपनीय रखना जरूरी होगा। व्यापारियों को किसी नए निवेशक से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन उतार-चढ़ाव के बीच कई अच्छी संभावनाएं लेकर आएगा। किसी प्रतिष्ठित कंपनी से नौकरी का बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, वहीं व्यापारियों के लिए नई डील पक्की होने और नए ग्राहकों से जुड़ने के योग बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपके काम को आसान करेगा। गृहस्थ जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से राहत मिल सकती है। ट्रेनिंग संस्थानों में पढ़ाने वालों के लिए भी दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा और सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज आप पूरे उत्साह के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। आपकी वाणी और व्यवहार का असर लोगों पर पड़ेगा, इसलिए बातचीत में मधुरता और विनम्रता बनाए रखना आपके लिए विशेष लाभदायक रहेगा। उद्योग और कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और एकता बनी रहेगी। मित्रों के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में मां के हाथों से बने स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा और उनके साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज आपके लिए राहत और उपलब्धियों का दिन रहेगा। कामकाज में लंबे समय से आ रही अड़चनें दूर होंगी और ऑफिस में आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उसे पूरी लगन के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न करें। बाहर के भोजन से दूरी रखना बेहतर रहेगा।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज आपका आत्मविश्वास आपको कई महत्वपूर्ण कामों में आगे बढ़ाएगा। बिजली विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जबकि व्यापार करने वाली महिलाओं को कारोबार में प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिलेगा। रिश्ते में फिर से अपनापन और प्यार बढ़ेगा। कान से जुड़ी किसी परेशानी को लेकर विशेषज्ञ से सलाह लेने के लिए भी दिन उचित रहेगा।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने, विशेषकर किसी खूबसूरत हिल स्टेशन की यात्रा की योजना बन सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी और आपके व्यवहार से वे प्रसन्न रहेंगे। नए भवन के निर्माण को लेकर भाइयों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी नई खुशियां दस्तक देंगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते में उत्साह तथा अपनापन बढ़ेगा।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज आपकी तरक्की देखकर परिवार के लोग गर्व और खुशी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए आय बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। निजी कंपनियों में काम करने वालों को पदोन्नति की अच्छी संभावना मिल सकती है। बच्चों के साथ बाहर डिनर करने से घर का माहौल खुशनुमा होगा और उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर आपको भी खुशी मिलेगी। आपकी योजनाएं धीरे-धीरे आकार लेंगी और जीवनसाथी का सहयोग हर कदम पर मिलता रहेगा। खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज परिस्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना चाहिए। अविवाहित लोगों के लिए चल रही रिश्ते की बातचीत आगे बढ़ सकती है और बात पक्की होने की संभावना बन सकती है। निर्माण कार्य से जुड़े कारोबारियों का कोई लंबित प्रोजेक्ट पूरा होने की ओर बढ़ेगा। नए काम में निवेश के अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किसी अच्छे संस्थान में दाखिला मिलने की खुशी भी मिल सकती है और जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपको मानसिक रूप से संतोष और खुशी देने वाला रहेगा। कामकाजी माता-पिता बच्चों के लिए समय निकाल पाएंगे और उनके साथ खेलकर खूबसूरत पल बिताएंगे। गायन से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट या एल्बम में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस का जरूरी काम समय पर पूरा कर लेने से तनाव काफी कम रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में जरूरी सामान भूलने की संभावना है, इसलिए काम से निकलते समय अपनी चीजों पर ध्यान दें। दिन के अंत में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे और धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है
567
मनासा । नगर में प्रति वर्षा अनुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।नगर के क ई मंदिरों के बेवान नगर नायक बद्री विशाल मंदिर पर इकट्ठे हुए वहां से ढोल नगाड़े के साथ एक साथ नगर भ्रमण पर के लिए रवाना हुए बड़ी संख्या में भक्त भगवान के नगर भ्रमण पर साथ साथ चल रहे थे पुरा नगर भक्ति मय हो गया जगह-जगह नागरिकों ने भगवान के बेवानो पर पुष्प वर्षा कर फल फ्रूट चड़ाये हुए जय कारो के साथ स्वागत किया सभी विमान बड़ा बाजार, सदर बाजार सब्जी मंडी पुराना शासकीय चिकित्सालय बस स्टैंड से कारगिल चौराहा मन्दसौर रोड़ होता हुआ राम तलाई पर पहुंचा राम तलाई पर सभी बेवानों में विराजमान भगवान का जलाभिषेक किया गया जला अभिषेक करने के बाद एक साथ महा आरती की गई महा आरती के पश्चात वहां सौभाग्य,समृद्धि,और मौक्षदायिनी जल झूलनी एकादशी व्रत कथा का श्रवण कराया गया कथा समाप्त होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान राम तलाई पर विशाल मैला भी आयोजित किया जाता है नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती डॉ सीमा अजय तिवारी व मुख्य नगर पंचायत अधिकारी व्दारा राम तलाई पर रंगारंग फव्वारा व बच्चों के लिए झूला चकरी जैसे मनोरंजन के साधन भी लगाये गये वहां पुलिस प्रशासन व्यवस्था को लेकर पुरी तरस से मुस्तैद था।
585
मनासा। धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ कुशवाह समाज द्वारा ढोल ग्यारस का पर्व हांसपुर में बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी को आकर्षक वेवाड़ में विराजित कर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-डीजे पर बज रहे भक्तिमय भजनों से पूरा गांव भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए।ढोल ग्यारस के अवसर पर दोपहर करीब 12 बजे राधा-कृष्ण मंदिर हांसपुर से ठाकुर जी को बेवाड़ में विराजित कर धार्मिक यात्रा प्रारंभ की गई। श्रद्धालु ठाकुर जी को लेकर गांव के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होते हुए आगे बढ़े। यात्रा श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु ठाकुर जी को लेकर गांव के चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जयकारों और भजनों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। चारभुजा नाथ मंदिर से यात्रा आगे बढ़ी और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा श्रद्धालु ढोल-डीजे की भक्तिमय धुनों पर नृत्य करते हुए गांव स्थित शासकीय स्कूल मैदान पहुंचे। यहां ठाकुर जी का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
धार्मिक आयोजनों में सभी समाजों की सहभागिता की परंपरा
इस अवसर पर कुशवाह समाज के जिला उपाध्यक्ष बलराम कुशवाह ने कहा कि हांसपुर की धर्मप्रेमी जनता धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़-चढ़कर सहभागिता करती है। गांव में समय-समय पर कथा, भागवत सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित होते हैं, जिनमें सभी समाजों के लोग मिलकर सहभागिता करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन केवल आस्था से ही नहीं जुड़े होते, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को भी मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। ढोल ग्यारस के आयोजन में भी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता की मिसाल प्रस्तुत की।
577
भाटखेड़ी। देवझूलनी ग्यारस के पावन अवसर पर ग्राम भाटखेड़ी में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।श्री चारभुजा नाथ मंदिर युवा समिति के तत्वावधान में भगवान श्री चारभुजा नाथ का भव्य जुलूस डीजे और ढोल की धुन के साथ नगर में निकाला गया।जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में युवा, युवतियां और महिलाएं शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और भगवान के जयकारे लगाकर उत्साह के साथ पर्व मनाया। डीजे और ढोल की धुन पर युवाओं ने जमकर उत्सव का आनंद लिया।देवझूलनी ग्यारस को लेकर नगर के सभी प्रमुख मंदिरों को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया।वहीं विभिन्न मंदिरों से भगवान के बेवान भी पूरे नगर में निकाले गए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।पूरे नगर में दिनभर धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे देवझूलनी ग्यारस का आयोजन भव्य और यादगार बन गया।
680
मेष राशि: आज का राशिफल
आज प्रेम आपके रिश्ते में ऐसी मिठास घोलेगा, जिसका असर पूरे दिन महसूस होगा। साथी के साथ बिताया हर पल रिश्ते को और गहरा बनाएगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव जरूर आएंगे, लेकिन आपकी समझदारी हर स्थिति को संभाल लेगी। धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भविष्य में लाभ का रास्ता खोल सकता है। किसी को दिया हुआ उधार वापस मांगने का समय भी आ सकता है। बस लोगों की बातों से ज्यादा उनके इरादों को समझने की कोशिश करें, दिन काफी सुकून भरा रहेगा।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज किस्मत आपके लिए कई खूबसूरत मौके लेकर आ सकती है। व्यापार में कोई बड़ा सौदा हाथ लगने से उत्साह बढ़ेगा और आपकी मेहनत रंग लाती नजर आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद घर या प्रॉपर्टी से जुड़े किसी बड़े सपने को पूरा करने में मदद करेगा। जिम्मेदारियों को शानदार तरीके से निभाने पर सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता आपकी पहचान को और मजबूत करेगी। लंबे समय से अटका काम पूरा होते ही मन को ऐसी राहत मिलेगी, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके नए विचार चर्चा का विषय बन सकते हैं और कला, लेखन या क्रिएटिव कामों में मन खूब रमेगा। घर में किसी खास मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा हो जाएगा। किसी सहयोगी की बात थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य आपका सबसे बड़ा सहारा रहेगा। यात्रा के दौरान मिली कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वालों के लिए भी उम्मीद की नई किरण नजर आ सकती है।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज मन में कई विचार एक साथ उमड़ते-घुमड़ते रहेंगे, जिससे थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। खासकर पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, क्योंकि एक छोटी सी चूक परेशानी बढ़ा सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन प्यार और बातचीत से माहौल संभल जाएगा। मां से किया कोई वादा पूरा करके मन को विशेष संतोष मिलेगा। सरकारी काम में अटका मामला आगे बढ़ सकता है। साथ ही किसी नए काम की शुरुआत को लेकर मन में उत्साह भी जागेगा।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज आत्मविश्वास, जोश और ऊर्जा आपके व्यक्तित्व में साफ नजर आएगी। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का सम्मान और अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। निवेश के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रहेगा और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर दिखाई दे सकते हैं। आप अपने काम समय पर पूरा करने में पूरी ताकत लगा देंगे। अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात बीते दिनों की खूबसूरत यादें ताजा कर देगी। परिवार के साथ बिताया समय दिलों की दूरियां कम करेगा और रिश्तों में फिर से गर्माहट आएगी।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। साझेदारी के काम में विशेष सावधानी रखें और किसी भी बात पर आंख बंद करके भरोसा न करें। लंबे समय से अटका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। सेहत को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी है। जरूरी कागजात और दस्तावेज सुरक्षित रखें। धन या पुराने लेन-देन से जुड़ा कोई मामला सुलझने की उम्मीद है, जिससे मन का बोझ हल्का होगा।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज आपकी समझदारी और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता आपको कई मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाल सकती है। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते दिखाई देंगे, हालांकि धन से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता दे सकता है। अतीत की कोई गलती या छिपी बात सामने आने की संभावना है, इसलिए सावधानी से कदम बढ़ाएं। विदेश में पढ़ाई या करियर का सपना देखने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। दूसरों के भरोसे काम छोड़ने के बजाय खुद जिम्मेदारी संभालें। संतान की सफलता आज आपके चेहरे पर गर्व और खुशी दोनों ला सकती है।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और समाज में आपकी पहचान पहले से मजबूत होती दिखाई देगी। घर में पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी हो सकती है। लगातार भागदौड़ और मेहनत के कारण शरीर थका हुआ महसूस करेगा, इसलिए आराम को नजरअंदाज न करें। आपका बेफिक्र अंदाज कभी-कभी परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए अपनी बात और व्यवहार में संतुलन रखें। निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। परिवार के सामने कोई गलती सामने आए तो अहंकार छोड़कर उसे स्वीकार करना रिश्तों को और मजबूत बनाएगा।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज आपके भीतर गजब का उत्साह और नई ऊर्जा दिखाई देगी। काम में मन लगेगा और किसी नई शुरुआत को लेकर दिल में उमंग बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन भावनात्मक रूप से खास हो सकता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम को दिनचर्या में जगह देना फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी उलझन को बहस से नहीं बल्कि बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान मिली कोई खास जानकारी आगे चलकर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज जीवन आपसे जल्दबाजी नहीं, बल्कि धैर्य और समझदारी की मांग करेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या फिर परेशान कर रही हो तो उसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले उसके हर पहलू पर विचार करें, क्योंकि जल्दबाजी बाद में पछतावे का कारण बन सकती है। शांत दिमाग से आगे बढ़ेंगे तो परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके नियंत्रण में आती जाएंगी और मुश्किल काम भी आसान लगने लगेंगे।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज समाज में आपकी पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ सकते हैं। आपके विचारों और काम की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास और मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने से मन में संतोष बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही दूरी कम होगी और एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। हालांकि दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। दिल में किसी के लिए भावनाएं हैं तो उन्हें व्यक्त करने के लिए दिन खास साबित हो सकता है। भक्ति और आध्यात्मिकता की ओर मन आकर्षित होगा, हालांकि कुछ जरूरी खर्च थोड़ी चिंता दे सकते हैं।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य और ऊर्जा आपका पूरा साथ देंगे। आप खुद को पहले से अधिक उत्साहित और सकारात्मक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा और रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। नौकरी में चल रही किसी परेशानी का समाधान किसी सहयोगी या जूनियर की मदद से मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलने से कई अटके काम आसानी से पूरे होते दिखाई देंगे। मन में संतोष और शांति बनी रहेगी, जिससे दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक सकारात्मकता का अनुभव होगा
All Rights Reserved | Times Of Neemuch © 2024
Developed By: Dhangar Software
- 8959773545
Privacy Policy: Privacy Policy