NEWS:-नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में गैलेक्सी लिटिल स्टार स्कूल का शानदार प्रदर्शन,विद्यार्थियों का हुआ चयन,पढ़े खबर

7 August 2026 whatsapp Facebook      78


मनासा। गैलेक्सी लिटिल स्टार हाई स्कूल देवरी खवासा के लिए यह गर्व एवं हर्ष का विषय है कि सत्र 2026–27 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता हासिल की है।इसी क्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र संस्कार पाटीदार, पिता मदनलाल पाटीदार, निवासी ग्राम देवरी खवासा का चयन नवोदय विद्यालय रामपुरा में हुआ है। छात्र की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उल्लेखनीय है कि सत्र 2026–27 में गैलेक्सी लिटिल स्टार हाई स्कूल, देवरी खवासा से अब तक कुल 7 विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय रामपुरा में हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निरंतर मार्गदर्शन एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया।विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं की अथक मेहनत, विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास तथा अभिभावकों के अमूल्य सहयोग एवं विश्वास को दिया। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी अभिभावकों एवं शुभचिंतकों का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा, जिससे विद्यालय निरंतर प्रगति करते हुए समाज एवं राष्ट्र के लिए योग्य, संस्कारी एवं जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करता रहेगा।

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने किया ग्राम ढाकनी एवं चुकनी का निरीक्षण,आधुनिक खेती और सफल पशुपालन मॉडल से रूबरू हुए कलेक्टर,पढ़े खबर

7 August 2026 whatsapp Facebook      104


मनासा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम पंचायत ढाकनी एवं चुकनी का निरीक्षण कर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण समस्याओं तथा किसानों एवं पशुपालकों द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम ढकनी में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि गांव में राजस्व शिविर आयोजित कर राजस्व संबंधी शिकायतों एवं अतिक्रमण प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाए। ग्रामीणों ने होली चौक से श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग पर वाहनों के खड़े रहने से आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने सरपंच एवं सचिव को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या भी बताई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम ढाकनी स्थित कस्टम हायरिंग सेंटर का भी अवलोकन किया। किसान श्री श्यामप्रकाश बालमुकुंद पाटीदार ने बताया कि उनके पास लेजर लेवलर, रिवर्सिबल प्लाऊ, रोटावेटर सहित विभिन्न कृषि यंत्र उपलब्ध हैं, जिनसे खेती की लागत कम होने के साथ किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि कस्टम हायरिंग योजना के अंतर्गत उन्हें 25 लाख रुपये का ऋण एवं 10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे प्रत्येक सीजन में लगभग 2 से 3 लाख रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। कलेक्टर ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।इसके बाद कलेक्टर श्री चंद्रा ने किसान मनोहरलाल पाटीदार के खेत का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रेन हार्वेस्टिंग आधारित सिंचाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा प्याज के साथ करेला, लौकी, खीरा एवं गिलकी की खेती देखी। किसान ने बताया कि सब्जी उत्पादन से उन्हें प्रति सीजन लगभग 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं विविधीकृत खेती के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी ऐसे नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने किसान चैनराम पाटीदार द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक खाद का भी अवलोकन किया। किसान ने बताया कि जैविक खाद बाजार में 10 से 12 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से विक्रय होती है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड से प्राप्त ऋण के माध्यम से पशुओं के लिए स्वचालित पानी की व्यवस्था भी स्थापित की गई है। कलेक्टर ने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे अन्य पशुपालकों के लिए भी प्रेरणादायक बताया। इसके पश्चात कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम चुकनी में आचार्य विद्यासागर योजना से लाभान्वित किसान श्री निर्मल पाटीदार के फार्म हाउस का निरीक्षण किया। किसान ने बताया कि उनके पास 10 क्रॉसब्रीड गाय एवं 6 भैंस हैं, जिनमें से 8 गाय और सभी 6 भैंस वर्तमान में दुग्ध उत्पादन कर रही हैं। प्रतिदिन लगभग 60 लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिससे उन्हें करीब 2 हजार रुपये प्रतिदिन की आय प्राप्त होती है। कलेक्टर ने पशुपालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर पशुओं के लिए पर्याप्त चारा एवं बेहतर प्रबंधन बनाए रखने के निर्देश दिए तथा सफल डेयरी गतिविधियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए किसानों एवं पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए तथा ग्राम स्तर पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव, एसडीएम मनासा  किरण आंजना,तहसीलदार, उप संचालक कृषि नगीन सिंह रावत एवं उद्यानिकी पी.एस.कनेल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

2413cd0a5250043968d3614e7fa07c91.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता,बच्चों से संवाद कर जाना सीखने का स्तर, ईसीसीई गतिविधियों का किया अवलोकन,पढ़े खबर

7 August 2026 whatsapp Facebook      98


मनासा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किए जा रहे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम पंचायत ढाकनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर आत्मीय संवाद किया तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके सीखने के स्तर का आकलन किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने एलईडी के माध्यम से बच्चों को अक्षर ज्ञान,अंक ज्ञान, चित्र पहचान एवं फलों के नाम से संबंधित गतिविधियां कराईं। बच्चों से गिनती, अंग्रेजी वर्णमाला तथा कविताएं सुनकर उनके शैक्षणिक स्तर का परीक्षण किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गिनती सुनाई,अक्षर पहचान, फलों के नाम बताए तथा कविताएं भी प्रस्तुत कीं। कलेक्टर ने बच्चों की सक्रिय सहभागिता एवं आंगनवाड़ी में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी में अध्ययनरत एसईएम श्रेणी के बच्चों से भी संवाद किया। बच्चों ने उन्हें अक्षर ज्ञान पढ़कर सुनाया, जिससे उन्होंने उनकी सीखने की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी आने, खेल-खेल में सीखने और अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित भी किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन, नियमित टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों तक विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।कलेक्टर ने गंभीर कुपोषण से ग्रसित दो बच्चों की माताओं को न्यूट्री बास्केट भी वितरित की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, एसडीएम किरण आंजना, परियोजना अधिकारी ईरफान अंसारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता,लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की दी सीख,पढ़े खबर

7 August 2026 whatsapp Facebook      94


मनासा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मनासा तहसील के ग्राम ढाकनी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता, शिक्षण गतिविधियों तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।कलेक्टर ने कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों से गणित और अंग्रेजी विषय के प्रश्न पूछे तथा ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न हल करवाकर उनकी विषयगत समझ को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने विद्यालय में संचालित गतिविधि आधारित शिक्षण एवं डिजिटल स्मार्ट बोर्ड से हो रहे अध्यापन का अवलोकन किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ बेंच पर बैठकर कक्षाओं में चल रहे अध्यापन कार्य का भी अवलोकन किया।विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था एवं बेंचों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भी जरूरी है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम किरण आंजना, जिला शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या मूंदड़ा, जिला परियोजना समन्वयक दिलीप व्यास सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय का शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा।

bf09013d9e831e3916cc10df76743ecb.jpg
Call Now
whatsapp

MANDI BHAV:-आज के मनासा मंडी भाव ,कोन सी जींस में रही तेजी और नरम ,पढे मंडी भाव

7 August 2026 whatsapp Facebook      110


गेहूं आवक 1590 भाव ₹2400–₹2850

मक्का आवक 20 भाव ₹2001–₹2124

उड़द आवक 1 भाव ₹6500–₹6500

चना आवक 269 भाव ₹4000–₹6180

सोयाबीन आवक 2903 भाव ₹3400–₹6788

रायड़ा आवक 1 भाव ₹7400–₹7400

अलसी आवक 1 भाव ₹9251–₹9251

इसबगुल आवक 4 भाव ₹9500–₹12000

लहसुन आवक 1500 भाव ₹1800–₹21500

जौ आवक 16 भाव ₹2600–₹2752

चिया आवक 12 भाव ₹15700–₹19500

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया राशन दुकान का औचक निरीक्षण, अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा,पढ़े खबर

7 August 2026 whatsapp Facebook      115


मंदसौर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।इस दौरान रजिस्टरों की जांच की गई तथा उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। उपमुख्यमंत्री ने अनाज के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं रिकॉर्ड का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के समय जिला कलेक्टर सहित संबंधित विभाग एवं सहकारी संस्था के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दुकान के संचालन, खाद्यान्न उपलब्धता तथा वितरण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी।उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।


NEWS:-नीमच केंट पुलिस को बड़ी सफलता, बाइक चोर गिरफ्तार,4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद,पढ़े खबर

7 August 2026 whatsapp Facebook      164


नीमच। शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए नीमच केंट पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर करीब 2 लाख रुपये मूल्य की 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को फरियादी दीपक डगवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यरत है और कार्यालय के बाहर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस पर थाना नीमच केंट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने साहिल पिता अय्यूब पठान निवासी एकता कॉलोनी, नीमच को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।पुलिस ने बताया कि आरोपी दिन के समय शहर में घूमकर विशेष रूप से पुरानी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। वारदात के दौरान चेहरा ढंककर और सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए चोरी की घटना को अंजाम देता था।मामले में गोलू निवासी निम्बाहेड़ा अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य चोरी की वारदातों और शेष चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए जांच जारी रखे हुए है

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में चैन स्नेचिंग का खुलासा, एमपी के नीमच जिले की दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार,13 ग्राम सोने की चेन बरामद,पढ़े खबर

7 August 2026 whatsapp Facebook      198


चित्तौड़गढ़ । जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी और चंदेरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने झातला माता पांडोली मंदिर से महिला की सोने की चेन चुराने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले की रहने वाली दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 13 ग्राम सोने की चेन बरामद कर ली है।यह घटना 7 जुलाई 2026 की है, जब भीलवाड़ा के बापूनगर निवासी ललित कुमार जैन अपनी पत्नी हेमलता जैन और परिवार के साथ झातला माता पांडोली दर्शन करने आए थे। मंदिर परिसर में भारी भीड़ का फायदा उठाकर दो अज्ञात महिलाओं ने हेमलता के गले से सोने की चेन पार कर दी। इस वारदात के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में पीड़ित परिवार ने चंदेरिया थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, मंदिर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी जया बाछड़ा पत्नी रोहित बाछड़ा और मनासा थाना क्षेत्र के पिपलिया रुडी निवासी पूजा पत्नी अर्जुन बाछड़ा को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की गई चेन बरामद की गई।प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी महिलाएं भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों जैसे श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर, झातला माता मंदिर, शनि महाराज तथा विभिन्न मेलों, रैलियों और जुलूसों में महिलाओं को निशाना बनाती थीं। गिरफ्तार महिला जया के खिलाफ वर्ष 2025 में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाने में भी चेन चोरी का मामला दर्ज है, जो फिलहाल विचाराधीन है। इस सफल कार्रवाई में चंदेरिया थानाधिकारी मधुकवर, एएसआई राजेश कुमार, राजकुमार, साइबर सेल के रामावतार तथा डीएसटी टीम के जवानों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब इन आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ कर रही है।

2413cd0a5250043968d3614e7fa07c91.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-बस यात्रियों के लिए राहत,मध्य प्रदेश में बस हड़ताल टली, सभी बसें नियमित रूप से चलेंगी,पढ़े खबर

6 August 2026 whatsapp Facebook      243


नीमच । मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन बस हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। एसोसिएशन के अनुसार, 55 जिलों के बस ऑपरेटरों की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग की गई थी। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि 7 अगस्त तक मांगें नहीं मानी गईं तो 7 अगस्त की रात 12 बजे से प्रदेशभर में बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।एसोसिएशन ने बताया कि पिछले पांच दिनों में परिवहन मंत्री के साथ चार दौर की चर्चा हुई। गुरुवार, 6 अगस्त की शाम सभी 7 सूत्रीय मांगों पर सहमति बन गई और उनका निराकरण कर दिया गया।मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन ने इस पर मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 7 अगस्त की रात 12 बजे से प्रस्तावित बस हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। अब प्रदेशभर में सभी निजी बसों का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-नीमच में जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ,एसपी राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को किया जागरूक,पढ़े खबर

6 August 2026 whatsapp Facebook      228


नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस, स्कूल शिक्षा विभाग एवं यूएनएफपीए के सहयोग से संचालित सृजन संवाद योजना के तहत गुरुवार को सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच केंट में जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रेरणादायी संदेश दिया।एसपी राजेश व्यास ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति समझ विकसित करना, संविधान एवं उनके अधिकारों की जानकारी देना तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस थानों का भ्रमण कराया जाएगा, जहां उन्हें एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा से जुड़े कानून और डायल-112 आपातकालीन सेवा की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि इस पहल से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकेंगे। पुलिस एवं शिक्षा विभाग का यह संयुक्त प्रयास भविष्य में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) निकिता सिंह, विद्यालय के प्राचार्य महेश शर्मा, शिक्षक मानसिंह, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

bf09013d9e831e3916cc10df76743ecb.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:- मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.840 किलो डोडाचूरा के साथ दंपती गिरफ्तार,पढ़े खबर

6 August 2026 whatsapp Facebook      244


मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अफजलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 62 किलो 840 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ एक महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कमालपुरा फंटा, ग्राम बिलात्री के पास एक महिला और एक पुरुष अलग-अलग थैलों में अवैध डोडाचूरा लेकर किसी बाहरी तस्कर को सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कादु उर्फ राधाबाई (48) एवं आशाराम उर्फ गंभीर (52) निवासी चिंतामणी प्रताप वार्ड, गांधी नगर, भोपाल के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से विभिन्न थैलों में रखा 62 किलो 840 ग्राम अवैध डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत 1.25 लाख रुपये है, बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना अफजलपुर में अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महिलाओं का समूह बनाकर मादक पदार्थ लाने-ले जाने का काम करते थे। शक से बचने के लिए कई बार दूधमुंहे बच्चों को भी साथ ले जाते थे। पुलिस के अनुसार यह गिरोह गुजरात और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करता था। मामले में खरीदार, सप्लायर एवं अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय एवं थाना अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्ज,खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के लिए नमूने,पढ़े खबर

6 August 2026 whatsapp Facebook      242


नीमच ।नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की।त्रिमूर्ति नगर स्थित न्यू निशा सेल्स के निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालक द्वारा खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं की गई। निरीक्षण में प्रतिष्ठान पर विक्रय हेतु ब्रांडेड पेयजल एवं कार्बोनेटेड वाटर का भंडारण पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित किए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। संचालक को बिना अनुज्ञप्ति खाद्य व्यवसाय संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए। प्रकरण की विवेचना उपरांत इसे माननीय अपर कलेक्टर न्यायालय, नीमच के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। अधिनियम के तहत इस प्रकार के प्रकरण में अधिकतम 10 लाख रुपये तक के अर्थदण्ड का प्रावधान है।स्टेशन रोड स्थित श्रीनाथ रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान जीरा कार्बोनेटेड वाटर एवं पतंजलि मैंगो ड्रिंक के नमूने जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण में पानी की जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।इंदिरा नगर स्थित निशा दूध डेयरी एवं प्रोविजन से हल्दी पाउडर,मिर्च पाउडर,जीरा एवं राई के नमूने जांच के लिए लिए गए। आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर प्रतिष्ठान संचालक को धारा-32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।इसके अतिरिक्त 5 अगस्त 2026 को गणेश मंदिर के सामने संचालित आठ पानी-पताशा एवं चाट विक्रेताओं से पानी-पताशा के पानी के कुल आठ नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों द्वारा मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं उपयोग किए जा रहे पानी की परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। साथ ही खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय के दौरान हैंड ग्लव्स एवं हेड कैप का उपयोग नहीं किया जा रहा था। इस पर सभी संबंधित संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए हैं। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं किए जाने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान लिए गए सभी खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स, भोपाल भेजा गया है।यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी, यशवंत कुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।


NEWS:-जिला न्यायालय नीमच में चिकित्सा कक्ष का किया गया शुभारंभ,न्यायालय परिसर में ही मिलेगी प्राथमिक उपचार की सुविधा,पढ़े खबर

6 August 2026 whatsapp Facebook      244


नीमच।जिला न्यायालय,नीमच में न्यायालय परिसर में आने वाले पक्षकारों,अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं न्यायाधीशों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को चिकित्सा कक्ष का शुभारंभ किया गया। जिला न्यायालय के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक-8 में स्थापित चिकित्सा कक्ष का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  वीरेंद्र सिंह राजपूत ने किया।शुभारंभ के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजपूत ने स्वयं अपना रक्तचाप परीक्षण करवाकर चिकित्सा कक्ष का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं सुविधा का ध्यान रखना न्यायिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण दायित्व है। यह चिकित्सा कक्ष न्यायालय परिसर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने बताया कि न्यायालयीन कार्य अवधि के दौरान चिकित्सा कक्ष में पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके माध्यम से पक्षकारों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं न्यायाधीशों को आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक उपचार प्रदान किया जाएगा। साथ ही रक्तचाप, शुगर सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सुविधा न्यायालय परिसर में आने वाले सभी लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी तथा स्वस्थ एवं बेहतर कार्य वातावरण के निर्माण में सहायक बनेगी।इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री मनीष जोशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष श्री शांतिलाल जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री लक्ष्मण सिंह भाटी, अन्य अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स तथा न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध जिलेभर में संयुक्त अभियान,दुकानदारों को कोटपा अधिनियम के प्रावधानों से कराया गया अवगत,पढ़े खबर

6 August 2026 whatsapp Facebook      262


नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिलेभर में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू एवं धूम्रपान संबंधी उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्व, पुलिस, नगर निकाय एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के 100 मीटर के दायरे में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का विक्रय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया, तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए तथा दुकानदारों को कानून के प्रावधानों से अवगत कराते हुए जागरूक भी किया गया।जावद में संयुक्त दल द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तंबाकू उत्पाद, बीड़ी, सिगरेट एवं गुटखा का विक्रय करते पाए जाने पर तीन दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई।जीरन में संयुक्त अभियान के दौरान स्कूल परिसर से 100 मीटर की दूरी के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।तहसील सिंगोली में स्कूल परिसर के निकट पान-गुटखा विक्रेताओं के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया तथा तंबाकू सामग्री जब्त की गईनीमच नगर में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के 100 मीटर के दायरे में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगरपालिका एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 दुकानों पर कुल 2,300 रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। साथ ही दुकानदारों को शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय नहीं करने के लिए समझाइश दी गई।  रतनगढ़ नगर क्षेत्र में भी शासकीय विद्यालयों के आसपास तंबाकू एवं धूम्रपान संबंधी उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त दल द्वारा विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध तथा व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कोटपा अधिनियम की धारा 6(ख) के अनुसार किसी भी शैक्षणिक संस्थान की 100 मीटर की परिधि में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही अधिनियम के तहत शैक्षणिक संस्थानों के बाहर तंबाकू बिक्री निषेध संबंधी सूचना पट्ट प्रदर्शित करना भी अनिवार्य है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के लिए तंबाकू मुक्त एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन एवं व्यापारियों को तंबाकू नियंत्रण संबंधी कानूनी प्रावधानों के प्रति लगातार जागरूक किया जाएगा।

2413cd0a5250043968d3614e7fa07c91.jpg
Call Now
whatsapp

MANDI BHAV:-आज के मनासा मंडी भाव ,कोन सी जींस में रही तेजी और नरम ,पढे मंडी भाव

6 August 2026 whatsapp Facebook      266


गेहूं आवक 1369, भाव ₹2441 से ₹2875

मक्का आवक 22, भाव ₹2060 से ₹2173

चना आवक 255, भाव ₹5300 से ₹6241

सोयाबीन आवक 2497, भाव ₹2901 से ₹6965

अलसी आवक 7, भाव ₹9299 से ₹9399

लहसुन आवक 987, भाव ₹1500 से ₹17702

जो (ओट्स) आवक 12, भाव ₹2730 से ₹2730

चिया आवक 17, भाव ₹15700 से ₹18999

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-आज की संतानें पिता की संपत्ति बांटती हैं,श्रीराम-भरत ने विपत्ति बांटी , श्री गिरधर स्वामी,पढ़े खबर

6 August 2026 whatsapp Facebook      254


मनासा। आज की संतानें पिता की संपत्ति बांटने में लगी हैं, जबकि भगवान श्रीराम और भरतजी ने संपत्ति नहीं, बल्कि विपत्ति को बांटकर आदर्श भाईचारे का संदेश दिया। यह प्रेरक उद्गार सद्गुरु श्री गिरधर स्वामीजी (जयपुर) ने मनासा के उषागंज स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित 15 दिवसीय श्रीराम कथा के ग्यारहवें दिवस पर व्यक्त किए।कथावाचक ने श्रीराम-भरत मिलाप का भावपूर्ण प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भरतजी भगवान श्रीराम के पास अयोध्या के राज्याभिषेक की समस्त सामग्री लेकर चित्रकूट पहुंचे और निवेदन किया कि अयोध्या का राजभार आपको ही संभालना है। इस पर भगवान श्रीराम ने कहा कि रघुकुल की परंपरा में प्राण त्यागे जा सकते हैं, लेकिन वचन नहीं। उन्होंने कहा कि महाराज दशरथ ने अपने वचन की रक्षा के लिए प्राणों का त्याग किया, इसलिए पिता के वचन का पालन करना ही हमारा धर्म है।उन्होंने बताया कि भरतजी ने भगवान श्रीराम से राज्याभिषेक के लिए लाए गए पवित्र तीर्थों के जल और सामग्री के संबंध में मार्गदर्शन मांगा। महर्षि अत्रि के निर्देश पर वह समस्त पवित्र जल एक प्राचीन कुएं में प्रवाहित किया गया, जो आज भरत कूप के नाम से प्रसिद्ध है। मान्यता है कि वहां स्नान करने से श्रद्धालुओं के कष्ट दूर होते हैं।कथा में बताया गया कि भरतजी ने चित्रकूट की पांच दिन तक परिक्रमा की और भगवान श्रीराम की आज्ञा से गुरुजनों के मार्गदर्शन में राजकाज चलाने का संकल्प लिया। भगवान श्रीराम ने उन्हें सभी माताओं के प्रति समान भाव रखने का संदेश दिया। विदा के समय भरतजी ने प्रभु से उनकी खड़ाऊं मांगी और उन्हें सिर पर धारण कर अयोध्या लौटे। कथावाचक ने कहा कि भरतजी ने 14 वर्षों तक नंदीग्राम में तपस्वी जीवन व्यतीत किया, भूमि पर शयन किया, कंद-मूल खाकर जीवन बिताया और संकल्प लिया कि यदि श्रीराम समय पर वापस नहीं लौटे तो वे जीवित नहीं रहेंगे।श्री गिरधर स्वामीजी ने कहा कि श्रीराम और भरत का प्रेम भाईचारे, त्याग और समर्पण की सर्वोच्च मिसाल है। आज जहां लोग पिता की संपत्ति का बंटवारा करते हैं, वहीं श्रीराम और भरत ने विपत्तियों को बांटकर आदर्श स्थापित किया। कथा के अंत में भगवान श्रीराम की आरती हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

bf09013d9e831e3916cc10df76743ecb.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-पालसोड़ा में प्रस्फुटन समितियों की बैठक आयोजित, हर घर तिरंगा व आदर्श ग्राम निर्माण पर दिया गया जोर,पढ़े खबर

6 August 2026 whatsapp Facebook      265


नीमच। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला नीमच के निर्देशानुसार नवांकुर संस्था हेल्पिंग हैण्ड वेलफेयर सोसाइटी के मार्गदर्शन में सेक्टर-4 की प्रस्फुटन समितियों की बैठक गुरुवार को ग्राम पंचायत परिसर पालसोड़ा में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर, बीसीसीएम स्वास्थ्य विभाग के विजय बड़ोने तथा नवांकुर संस्था सदस्य शिव शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पालसोड़ा के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर ने अगस्त माह में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा रैली, हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण, नवांकुर सखी कार्यक्रम, समितियों के दस्तावेजीकरण, बोर्ड एवं फ्लेक्स, नियमित बैठकें, सीएमसी-एलडीपी कक्षाओं में प्रवेश तथा आदर्श ग्राम निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।नवांकुर संस्था सदस्य शिव शर्मा ने स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने में जनभागीदारी की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं स्वास्थ्य विभाग के बीसीसीएम विजय बड़ोने ने टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।बैठक का संचालन प्रस्फुटन समिति सचिव सत्यनारायण राठौर ने किया। इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष समरथ सेन, ग्राम पंचायत सचिव महेश शर्मा, शंकरलाल पटेल, अनिल राठौर, शांतिलाल शर्मा, अर्जुन मोदी, योगिता बंजरिया, मीना शर्मा, सुनीता हर, मोहनलाल धनगर, कैलाश धनगर, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं सेक्टर की विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-मनासा में छात्राओं को पोक्सो एक्ट, बाल सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक,पढ़े खबर

5 August 2026 whatsapp Facebook      336


मनासा। बच्चों एवं महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम, बाल अधिकार एवं पोक्सो एक्ट-2012 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जन साहस संस्था एवं पुलिस विभाग द्वारा एसबीआई फाउंडेशन व एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनासा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान छात्राओं को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी सरल भाषा में दी गई।जन साहस संस्था के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार सुनार्तिया ने छात्राओं को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति अनुचित व्यवहार करता है या असुरक्षित स्पर्श करने का प्रयास करता है तो उसका विरोध करें, जोर से आवाज लगाएं, सुरक्षित स्थान पर पहुंचें और बिना किसी संकोच के किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। यदि कोई मदद नहीं करता है तो तत्काल 112 या 1098 पर सूचना दें। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।कार्यक्रम में जन साहस संस्था एवं पुलिस स्टाफ ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम एवं बाल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। साथ ही छात्राओं को शिक्षण सामग्री तथा विद्यालय प्रबंधन को खेल सामग्री (बैडमिंटन किट) भेंट की गई।

इस अवसर पर थाना मनासा से उपनिरीक्षक सपना राठौर, सहायक उपनिरीक्षक रेखा गुर्जर, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर, विद्यालय की प्राचार्य साधना सोनी, जन साहस संस्था के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार सुनार्तिया, समीर मंसूरी, प्रियंका अहीर एवं आशुतोष कछावा सहित विद्यालय स्टाफ और लगभग 500 छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन समीर मंसूरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रियंका अहीर ने किया।


MANDI BHAV:-आज के मनासा मंडी भाव ,कोन सी जींस में रही तेजी और नरम ,पढे मंडी भाव

5 August 2026 whatsapp Facebook      351


गेहूं आवक 1704, भाव ₹2000–₹2791

मक्का आवक 12, भाव ₹2081–₹2081

उड़द आवक 1, भाव ₹4800–₹4800

चना आवक 650, भाव ₹5400–₹6200

सोयाबीन आवक 3121, भाव ₹3200–₹7050

अलसी आवक 9, भाव ₹9680–₹9680

इसबगोल आवक 7, भाव ₹9350–₹12260

लहसुन आवक 1192, भाव ₹1500–₹19500

जौ आवक 2, भाव ₹2681–₹2681

चिया आवक 27, भाव ₹10300–₹19301

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-अवैध खनिज परिवहन के तीन मामलों में कलेक्टर ने अधिरोपित की 84 हजार रुपये से अधिक की शास्ति,पढ़े खबर

5 August 2026 whatsapp Facebook      345


नीमच।जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन मालिकों पर कुल 84 हजार 375 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आधार पर की गई। जिला खनिज अधिकारी के अनुसार 31 जुलाई 2026 को तहसील मनासा के ग्राम पिपलियाखुर्द में जांच के दौरान सोनालिका डीआई-42 ट्रैक्टर (क्रमांक MP44ZA6548) सेरेतकाअवैधपरिवहनकरतेहुएपायागया।इसप्रकरणमेंवाहनमालिकदिनेशपिताभेरूलाल, निवासी नलवा, तहसील मनासा पर रॉयल्टी की 15 गुना राशि 3 हजार 750 रुपये तथा 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 28 हजार 750 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।इसी प्रकार 31 जुलाई 2026 को ग्राम पिपलियाखुर्द में ही फार्मटेक ट्रैक्टर (क्रमांक MP44AA7679) सेरेतकाअवैधपरिवहनपाएजानेपरवाहनमालिकराकेशपिताजुगलकिशोर, निवासी खानखेड़ी, तहसील मनासा पर भी रॉयल्टी की 15 गुना राशि 3 हजार 750 रुपये एवं 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 28 हजार 750 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।एक अन्य प्रकरण में 3 अगस्त 2026 को तहसील जावद के ग्राम खेड़ा मोड़ी में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आयशर 380 ट्रैक्टर (क्रमांक MP44AA7814) सेरेतकाअवैधपरिवहनपायागया।इसमामलेमेंवाहनमालिकनरसिंहपिताहीरालालबावरी, निवासी खेड़ा मोड़ी, तहसील जावद पर रॉयल्टी की 15 गुना राशि 1 हजार 875 रुपये तथा 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 26 हजार 875 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए हैं कि अधिरोपित शास्ति राशि निर्धारित अवधि में शासकीय कोष में जमा कराई जाए। राशि जमा होने के उपरांत नियमानुसार जब्त वाहनों को मुक्त किया जाएगा। निर्धारित समयावधि में राशि जमा नहीं होने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध प्रचलित प्रावधानों के अनुसार भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

2413cd0a5250043968d3614e7fa07c91.jpg
Call Now
whatsapp

All Rights Reserved | Times Of Neemuch © 2024
Developed By: Dhangar Software  -    8959773545
Privacy Policy: Privacy Policy